दून पब्लिक स्कूल में आज तृतीय राज्य स्तरीय सब-जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप का आयोजन, मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया शुभारंभ 

ipressindia
0 0
Read Time:3 Minute, 9 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

दून पब्लिक स्कूल में आज तृतीय राज्य स्तरीय सब-जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा द्वारा रिबन काटकर किया गया। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक जहीर अहमद एवं प्रधानाचार्य गौरव शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत कर प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ कराया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के आठ जिलों—उधम सिंह नगर, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, टिहरी, अल्मोड़ा एवं उत्तरकाशी—की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शानदार खेल प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शोभाराम प्रजापति एवं एस.के. गुप्ता (अध्यक्ष, हरिद्वार यूनिवर्सिटी) उपस्थित रहे। समापन समारोह में मुख्य अतिथि मोहम्मद शहजाद (विधायक, लक्सर) ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

अन्य विशिष्ट अतिथियों में सुभाष सैनी, जय भगवान सैनी, कांग्रेस नेता गौरव गोयल एवं भाजपा नेता रोमा सैनी भी मौजूद रहे। खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत सेमीफाइनल मुकाबला हरिद्वार और देहरादून के बीच खेला गया, जिसमें देहरादून ने बालक वर्ग में शानदार जीत दर्ज की। फाइनल मुकाबले में देहरादून और उधम सिंह नगर आमने-सामने रहे, जिसमें देहरादून टीम ने 3-0 से जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया। वहीं बालिका वर्ग के फाइनल में उधम सिंह नगर और हरिद्वार के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें उधम सिंह नगर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस अवसर पर शूटिंग बॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल सहित अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सूरज चौधरी (सूरज रोड), अब्दुल्ला अली जहीर, हिमांशु शर्मा, सैम अली, अभिषेक कुमार, तनु शर्मा, आसिफ, ज्योति, दीपाली आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों, कोचों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी खेल प्रतिभाओं को मंच देने का संकल्प लिया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सूचना विभाग के पीआरडी कार्मिक विनोद प्रसाद लखेड़ा का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन

देहरादून (आयुष गुप्ता) सूचना विभाग के पीआरडी कार्मिक विनोद प्रसाद लखेड़ा का आज दिनांक 13 अप्रैल 2026 को हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया है। विनोद प्रसाद लखेड़ा 2010 से सूचना विभाग में निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे थे। वर्तमान में लखेड़ा मीडिया सेंटर विधानसभा में कार्यरत थे। […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share