हरिद्वार: सौतेले पिता ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, आरोपी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ipressindia
0 0
Read Time:2 Minute, 35 Second

हरिद्वार । कनखल क्षेत्र से पिता पुत्री के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक सौतेले पिता ने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। परेशान होकर जैसे तैसे हिम्मत कर पीड़िता पुलिस के पास पहुंची और आपबीती घटना बयां की। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।

सोमवार शाम कनखल थाने पहुंची एक 16 वर्षीय किशोरी ने पुलिस के समक्ष आपबीती बयां की। किशोरी ने बताया कि उसका सौतेला पिता कई बार उसके साथ दुष्कर्म कर चुका है। विरोध करने पर हत्या कर देने की धमकी देता है। कनखल पुलिस ने आनन फानन में पीड़िता की शिकायत पर पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और आरोपी को हिरासत में लेकर उससे भी सख्ती से पूछताछ की। थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ ने बताया कि पेशे से दर्जी पिता मूल रूप से बागपत यूपी का रहने वाला है। पिछले चालीस वर्षों से यहां रह रहा है। उसकी पहली पत्नी की मौत हो गई थी। जिसके बाद वर्ष 2014 में आरोपी ने मेरठ की रहने वाली महिला से दूसरी शादी कर ली। जिसकी पहले पति से एक बेटी थी। वह अपनी बेटी को अपने साथ ले आई थी। बताया कि आरोपी के पहली पत्नी से भी तीन बच्चें हैं और वह भी साथ ही रहते हैं। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी को जब भी मौका मिलता था, वह उसके साथ दुष्कर्म करता था। मौजूदा पत्नी दिव्यांग है। उसे मिर्गी के दौरे भी पड़ते हैं। पीड़िता पढ़ाई नहीं कर रही है। वह सिलाई सीख रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। इधर, पीड़ित किशोरी का मेडिकल परीक्षण करा रहे हैं, जिसके बाद उसे बयान के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

होली से पहले घर से निकालें ये 5 अशुभ चीजें, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न, धन- समृद्धि प्राप्त होने की मान्यता

हिंदू धर्म में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। पंंचांग के अनुसार हर साल होली का त्योहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। वहीं इस साल 7 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा और 8 मार्च को रंगों वाली होली खेली जाएगी। लेकिन क्या आपको पता […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share