रुड़की (ब्यूरो रिपोर्ट)
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार रथ भाजपा जिला कार्यालय रुड़की से रुड़की जिले के क्षेत्र में प्रचार हेतु रवाना किया गया। इस दौरान जिले के पदाधिकारियों ने पूजन कर रथ को रवाना किया। इस दौरान जिला महामंत्री अरविंद गौतम व प्रवीण संधू ने संयुक्त रुप से कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के विकास की गारंटी दी है और मोदी की गारंटी, हर गारंटी की गारंटी है। इस रथ के माध्यम से भी प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी नीतियों का प्रचार प्रसार करेगा। इस रथ पर एलईडी लगी हुई है, जिसे हर गांव के मुख्य स्थान पर चलाया जाएगा। कहा कि रुड़की जिले के प्रत्येक मंडलों में यह रथ जाकर भाजपा की जन कल्याणकारी नीतियों का प्रचार प्रसार करेगा और इसकी जिम्मेदारी प्रत्येक मंडल अध्यक्ष को दी गई है। इस दौरान दुर्गा चैक पर स्थित पुरोहित द्वारा रथ का पूजन कर भाजपा पदाधिकारियों द्वारा नारियल फोड़ कर इस रथ को रवाना किया गया। कार्यक्रम में जिला मंत्री सतीश सैनी, कोषाध्यक्ष नितिन गोयल, जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, सुंदरलाल प्रजापति, अनुराग त्यागी, कुनाल सचदेवा, एन. सिंह प्रजापति, मंडल अध्यक्ष संजय त्यागी, आदित्य रोड आदि भाजपाई मौजूद रहे।