मैथोडिस्ट गल्र्स इंटर काॅलेज रुड़की की प्रधानाचार्या शालिनी सिंह के असामायिक निधन पर उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद द्वारा शोक सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई

ipressindia
0 0
Read Time:2 Minute, 20 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

मैथोडिस्ट गल्र्स इंटर काॅलेज रुड़की की प्रधानाचार्या शालिनी सिंह के असामायिक निधन पर उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद द्वारा शोक सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। बीएसएम इंटर काॅलेज रुड़की में शोक सभा में वक्ताओं ने कहा कि प्रधानाचार्या शालिनी सिंह बहुत ही मृदुभाषी, कर्मठ तथा व्यवहार कुशल एवं बहुमुखी धनी थी। उन्होंने अपने कार्यकाल में विद्यालय को बहुत ऊंचाइयों तक पहुंचाने का काम किया। वक्ताओं ने कहा कि उनके इस प्रकार असामायिक निधन से शिक्षा के क्षेत्र में अपूर्णीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई करना असंभव है। सभी उपस्थित जनों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा और परमपिता परमेश्वर से उनके लिए मोक्ष प्राप्ति की कामना की। साथ ही शोकाकुल परिवार को इस पहाड़ जैसे दुख को सहन करने की शक्ति देने के लिए प्रभु से प्रार्थना की। शोक सभा में परिषद के प्रांतीय संरक्षक डाॅ. घनश्याम गुप्ता, प्रांतीय उपाध्यक्ष अजय कौशिक, जिलाध्यक्ष डाॅ. दीपक शर्मा, जिला मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा, संरक्षक प्रधान डाॅक्टर विजय कुमार, डाॅक्टर एनके शर्मा, समय सिंह सैनी, जयप्रकाश राठौर, विराज सिंह सैनी, विजेंद्र सिंह, सुनील कटारिया, मेजर राजेश कुमार आर्य, सुदेश अरोड़ा, पुष्पा रानी, बलराम गुप्ता, रितु, सत्य प्रकाश राणा, संजय आर्य, अरुण कुमार, डाॅक्टर ओम सिंह सैनी समेत अनेक प्रधानाचार्य, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य व उनके प्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रुड़की में प्रशासन सख्त: राशन, गैस सप्लाई और भ्रष्टाचार पर एक हफ्ते में सुधार के निर्देश

रुड़की (आयुष गुप्ता) आज ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की के कैंप कार्यालय पर विगत दिवस जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर द्वारा दिए गए समस्याओं से संबंधित ज्ञापन को लेकर ज्वाइंट मेजिस्ट्रेट द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र चैधरी के साथ आहूत की गई। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share