कलियर में डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल, अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ipressindia
0 0
Read Time:2 Minute, 29 Second

कलियर (आयुष गुप्ता)

इमलीखेड़ा- भगवानपुर मार्ग पर हकीमपुर तुर्रा गांव के पास तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रहे डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी थी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने घायल युवक के पिता की तहरीर पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।टांडा भागमल निवासी ऋषिपाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र अनुज कुमार अपने दोस्त रोकी कुमार निवासी अजीतपुर, हरिद्वार के साथ 15 मार्च को मोटरसाइकिल से प्रतियोगी परीक्षा देने हरिद्वार से सहारनपुर जा रहे थे। जैसे ही वे हकीमपुर तुर्रा गांव के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डाॅक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। अनुज कुमार का इलाज जौलीग्रांट और रोकी कुमार का उपचार एम्स ऋषिकेश में चल रहा है। पीड़ित के पिता ऋषिपाल ने बताया कि पुत्र के उपचार में व्यस्त होने के कारण वह पहले रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सके। अब उन्होंने कलियर थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी वाहन चालक की तलाश जारी है और मामले की जांच की जा रही है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

यूनिवर्सिटी प्रोफेसर ने मुस्लिम छात्र को कहा "आतंकी", निलंबित

बेंगलुरु की PES University में एक प्रोफेसर द्वारा छात्र के खिलाफ कथित सांप्रदायिक टिप्पणी के बाद विवाद खड़ा हो गया है. आरोप है कि प्रोफेसर डॉ. मुरलीधर देशपांडे ने कक्षा के दौरान एक मुस्लिम छात्र को “आतंकी” कह दिया और अन्य आपत्तिजनक टिप्पणियां भी कीं. घटना का वीडियो सोशल मीडिया […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share