रुड़की।
भाजपा महिला मोर्चा पूर्वी मंडल अध्यक्षा कमल मित्र नील कमल शर्मा ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि नई दिल्ली में आयोजित जी-20 में देशों द्वारा दुनिया में महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए अपने घोषणापत्र में अर्थव्यवस्था की निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं को संपूर्ण सम्मान, प्रभावी व अर्थपूर्ण भागीदारी को बढ़ावा देने, असमानता दूर करने को शामिल करने के लिए जी-20 के अध्यक्ष एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को महिला मोर्चा अध्यक्षा द्वारा धन्यवाद दिया गया तथा कहा कि इस घोषणा पत्र के माध्यम से ब्रिस्बेन लक्ष्य हासिल करने के लिए समाज के हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का प्रयास होगा तथा जी-20 देशों में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए केयर इकोनाॅमी निवेश का फायदा होगा, जिसके द्वारा आर्थिक श्रम क्षेत्र में महिलाओं की स्थिति मजबूत होगी तथा महिलाओं को पर्याप्त शिक्षा तक पहंुचने, वर्क फोर्स में शामिल होने तथा नौकरियों में बने रहने की रुकावटें दूर होगी, क्योंकि वैश्विक स्तर पर महिलाएं अवैतनिक देखभाल कार्य पर पुरूषों की तुलना में तीन गुना अधिक समय व्यतीत करती हैं। जो कि भारत में 8 गुना हैं।