“ग्रीन टैक्स पर बवाल: पूजा गुप्ता का सरकार पर हमला, ‘अपने घर आना पर्यटन नहीं’”

ipressindia
0 0
Read Time:2 Minute, 55 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

कांग्रेस नेत्री एवं मेयर प्रत्याशी रही पूजा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर सनसनी मचा दी, उनकी पोस्ट से राजनीतिक गलियारों में आम जनता पर थोपे जा रहे ‘ग्रीन टेक्स’ को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही है।

पूजा गुप्ता ने कहा कि रुड़की और आसपास के क्षेत्रों के हजारों परिवारों को सीधे तौर पर ग्रीन टेक्स प्रभावित कर रहा है। हाल ही में उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य की सीमा पर लगाया गया ‘ग्रीन टैक्स’ अब आम जनता के लिए गले की फांस बनता जा रहा है। मूल रूप से यह टैक्स प्रदेश में आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए था, लेकिन आज इसकी मार हमारे अपने अपनों पर पड़ रही है। उन्होंने प्रमुख समस्याएँ गिनाते हुए बताया कि रुड़की और हरिद्वार में ऐसे अनगिनत परिवार हैं, जिनके बच्चे शिक्षा या रोजगार के लिए सहारनपुर, मुजफ्फरनगर या दिल्ली जैसे शहरों में रहते हैं। जब ये बच्चे सप्ताहांत पर अपने माता-पिता से मिलने आते हैं, तो उन पर यह टैक्स थोपा जा रहा है। क्या अपने घर आना ‘पर्यटन’ है?

व्यापारिक रिश्तों पर चोटः देवबंद, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर से प्रतिदिन व्यापारी और आम नागरिक अपने कार्यों के लिए रुड़की आते हैं। बार-बार लगने वाला यह टैक्स स्थानीय व्यापार और आपसी लेन-देन को आर्थिक रुप से कमजोर कर रहा है।

गलत स्थान का चयनः रुड़की एक सीमावर्ती शहर है। यहाँ की सामाजिक और आर्थिक बनावट पड़ोसी राज्यों से जुड़ी हुई है। अगर सरकार को यह टैक्स वसूलना ही है, तो इसकी सीमा हरिद्वार के बाद तय होनी चाहिए, ताकि स्थानीय आवाजाही प्रभावित न हो। कहा कि रुड़की की जनता की समस्याओं को अनदेखा करना न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने सरकार से मांग की कि रुड़की की भौगोलिक स्थिति और यहाँ के निवासियों की पारिवारिक एवं व्यापारिक जरूरतों को समझते हुए इस ‘ग्रीन टैक्स’ की नीतियों में तत्काल सुधार किया जाए। स्थानीय और पारिवारिक आवाजाही को इस दायरे से बाहर रखा जाए।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

“मोहिनी देवी डिग्री कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम: मुक्त शिक्षा की प्रासंगिकता पर जोर, छात्रों को दी नई दिशा”

रुड़की (आयुष गुप्ता) उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र संख्या 12061, मोहिनी देवी डिग्री काॅलेज, रुड़की में दीक्षारम्भ कार्यक्रम बड़े उत्साह से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा विश्वविद्यालय से जुड़े अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके पश्चात अतिथियों ने […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share