COER विश्वविद्यालय में हरेला पर्व पर वृक्षारोपण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता

ipressindia
0 0
Read Time:2 Minute, 28 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर COER विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण अभियान एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व एवं सामाजिक जागरूकता की भावना विकसित करना था।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता जैन, कुलपति प्रो. (डॉ.) अनुभा सिंह, प्रो-वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) राजेश कुमार उपाध्याय, प्रो-वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) आर. चिन्नायन, परीक्षा नियंत्रक डॉ. कमल कपूर, NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अमर नाथ, विश्वविद्यालय के संकाय सदस्य एवं NSS स्वयंसेवक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि हरेला पर्व प्रकृति के प्रति हमारी आस्था एवं पर्यावरण संरक्षण की संस्कृति का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने “एक पौधा, एक जिम्मेदारी” का संकल्प लिया। इस अवसर पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस आयोजन को पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share