रुड़की (आयुष गुप्ता)
आज ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की के कैंप कार्यालय पर विगत दिवस जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर द्वारा दिए गए समस्याओं से संबंधित ज्ञापन को लेकर ज्वाइंट मेजिस्ट्रेट द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र चैधरी के साथ आहूत की गई। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा उठाए गए सभी बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई तथा अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए ज्वाइंट मेजिस्ट्रेट ने एक सप्ताह में कार्यशैली में सुधार की बात कही। इस अवसर पर खाद्य आपूर्ति विभाग को निर्देशित किया गया कि आयुष्मान कार्ड बनवाने वाले किसी भी व्यक्ति को तत्काल प्रभाव से राशन कार्ड जारी किया जाए तथा राशन डीलरों द्वारा कोई भी राशन ब्लैक करने की कोशिश ना हो, ऐसे निर्देश दिए गए और साथ ही जो लोग जमाखोरी कर रहे हैं या राशन का समान जैसे गेहूं व चावल आदि की कालाबाजारी कर रहे है, उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही करें। गैस सिलेंडर सप्लाई में आ रही दिक्कतों विशेष रुप से ग्रामीण क्षेत्रों में जहां 45 दिन से पहले सिलेंडर सप्लाई बुकिंग नहीं होती है और शादी तथा छोटे होटल, रेहड़ी, चाय बेचने वाले वर्ग के सामने रोजगार का संकट बढ़ गया है, इनकी समस्या को लेकर शासन को अवगत कराया जाएगा। नगर निगम रुड़की में व्याप्त भ्रष्टाचार, सफाई ओर निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर सख्त निर्देश ज्वाइंट मजिस्ट्रेट द्वारा किए गए। पुलिस विभाग से भी शहर में जुआ सट्टा ओर अवैध कार्यों को रोकने तथा ऐसे लोगों को चिन्हित कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। बैठक में शिकायतों के निस्तारण पर जिलाध्यक्ष राजेंद्र चैधरी ने कहा कि आज बैठक में शामिल सभी मुद्दों को यदि अधिकारी तय समय से नहीं करते है, तो जनहित में कांग्रेस पार्टी धरने प्रदर्शन करने को मजबूर होगी। बैठक में मुख्य नगर अधिकारी, खाद्य आपूर्ति अधिकारी, नोडल अधिकारी गैस एवं वरिष्ठ सब इंस्पेक्टर के साथ ही महानगर कांग्रेस रुड़की जिलाध्यक्ष राजेन्द्र चैधरी एडवोकेट, आशीष चैधरी मुनफैतत अली, मोहित त्यागी, वैभव सैनी, विकास, मदनपाल सिंह भडाना शामिल रहे।

