रुड़की में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन: कुमारी शैलजा का एकजुटता का आह्वान, भाजपा सरकार पर तीखा हमला

ipressindia
0 0
Read Time:2 Minute, 24 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि सबसे पहले हम पार्टी के कार्यकर्ता हैं और कार्यकर्ताओं को शपथ लेनी है कि हमें अपने मिशन को पूरा करने के लिए संगठित होकर कार्य करना होगा। आज प्रदेश की जनता हमारी ओर देख रही है कि कांग्रेस की सरकार प्रदेश में बने। उन्होंने कहा कि हमें आपसी मतभेद को भुलाकर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करना होगा। कहा कि पिछले दस वर्षों में उत्तराखंड में जंगल राज कायम हो गया है। एक-एक कार्यकर्ता की मेहनत से ही हम प्रदेश में भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। उत्तराखंड में भाजपा सरकार में अपराधियों को संरक्षण प्राप्त हो रहा है। महिला सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज ही परमात्मा की आवाज होती है, इसलिए हमें इस बार आपसी मनमुटाव को मिटाकर कांग्रेस की सरकार सत्ता में लानी है। जय राम आश्रम सभागार में कांग्रेसी कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंची कुमारी शैलजा का वरिष्ठ कांग्रेसियों द्वारा जोरदार सम्मान किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदयाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत, प्रीतम सिंह, ब्रह्मचारी ब्रह्मस्वरूप, विधायक ममता राकेश, रवि बहादुर, वीरेंद्र जाती, अनूपमा रावत, संजय पालीवाल, राजेंद्र सिंह चैधरी एडवोकेट, गौरव चैधरी, पूर्व मेयर गौरव गोयल, सचिन गुप्ता, राव शेर मोहम्मद, राव आफाक अली सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन ब्रह्मचारी ब्रह्म स्वरूप ने किया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रुड़की में विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक महोत्सव का दूसरा दिन यादगार, प्रतिभाशाली छात्रों को मिला सम्मान

रुड़की (आयुष गुप्ता) हरिद्वार विश्वविद्यालय, रुड़की में आयोजित चार दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव के अंतर्गत आज दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य एवं यादगार आयोजन किया गया। कार्यक्रम ने पूरे विश्वविद्यालय परिसर को उत्साह, ऊर्जा और रचनात्मकता से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share