“ढंडेरा में हाईमास्ट लाइटों का उद्घाटन: विधायक उमेश कुमार बोले—शहर को बनाएंगे सुंदर और सुरक्षित”

ipressindia
0 0
Read Time:1 Minute, 33 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

खानपुर विधायक उमेश कुमार ने आज नगर पंचायत ढण्डेरा क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्ग के डिवाइडर पर लगाई गई सुंदर और आकर्षक लाइटों का विधिवत रुप से उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में नगर पंचायत ढंडेरा के सात सभासद मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र की जनता ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान आतिशबाजी की गई और ढोल नगाड़ों की गूंज के बीच विधायक का जोरदार स्वागत हुआ। समर्थकों ने ‘उमेश कुमार जिंदाबाद’ के नारे लगाकर पूरे माहौल को उत्साह से भर दिया। विधायक उमेश कुमार ने कहा कि शहर को सुंदर और सुरक्षित बनाना उनका संकल्प है। उन्होंने कहा कि ये लाइटें न केवल रात में यातायात को सुगम बनाएंगी, बल्कि नगर की सुंदरता में भी चार चांद लगाएंगी। उन्होंने नगर पंचायत की पूरी टीम को इस कार्य के लिए बधाई दी। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने विधायक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र का लगातार विकास हो रहा है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

“चालान कार्रवाई के खिलाफ भड़के किसान: गंगनहर पटरी पर भाकियू टिकैत गुट का धरना, आंदोलन की चेतावनी”

मंगलौर (आयुष गुप्ता) गंगनहर पटरी मार्ग पर मोटरसाइकिल चालान काटने की कार्रवाई से नाराज भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में दोपहिया वाहनों के चालान के नाम पर आम जनता, किसानों […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share