Read Time:50 Second
रुड़की (आयुष गुप्ता)
एसएसपी हरिद्वार द्वारा दिये गये निर्देशों में वारन्टियांे की शत प्रतिशत तामील व वारन्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर द्वारा पुलिस टीमंे गठित की गई है। गठित टीम द्वारा बृहस्पतिवार को न्यायालय से फरार चल रहे वारंटी शाहरुख पुत्र असलम निवासी भारत नगर कोतवाली रुड़की को उसके मकान से हिरासत में लिया गया। पुलिस टीम में एसआई वीरेंद्र सिंह नेगी, हे.कां. अलियास, कां. रणवीर सिंह शामिल रहे।

