“चालान कार्रवाई के खिलाफ भड़के किसान: गंगनहर पटरी पर भाकियू टिकैत गुट का धरना, आंदोलन की चेतावनी”

ipressindia
0 0
Read Time:1 Minute, 33 Second

मंगलौर (आयुष गुप्ता)

गंगनहर पटरी मार्ग पर मोटरसाइकिल चालान काटने की कार्रवाई से नाराज भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में दोपहिया वाहनों के चालान के नाम पर आम जनता, किसानों और मजदूरों को परेशान किया जा रहा है। धरने पर बैठे नेताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतर लोग रोजमर्रा के कामकाज, खेतों तक आने-जाने और जरूरी कार्यों के लिए मोटरसाइकिल का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में लगातार चालान काटने से लोगों में रोष है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि यदि बिना वजह चालान की कार्रवाई बंद नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चैधरी, जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री, उपाध्यक्ष सुक्रमपाल, अजय सालार, प्रभात चैधरी, राकेश कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

“ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की कार्रवाई: संदिग्ध युवक अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार”

रुड़की (आयुष गुप्ता) एसएसपी हरिद्वार के द्वारा आॅप्रेशन प्रहार के तहत सभी थाना प्रभारियों को संदिग्ध व्यक्तियों एवं अपराधियों के विरुद्ध सघन चैकिंग अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों, वांछित अपराधियों की धर पकड़ एवं सघन चैकिंग करने हेतु […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share