Read Time:44 Second
बेंगलुरु की PES University में एक प्रोफेसर द्वारा छात्र के खिलाफ कथित सांप्रदायिक टिप्पणी के बाद विवाद खड़ा हो गया है. आरोप है कि प्रोफेसर डॉ. मुरलीधर देशपांडे ने कक्षा के दौरान एक मुस्लिम छात्र को “आतंकी” कह दिया और अन्य आपत्तिजनक टिप्पणियां भी कीं. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया. विवाद बढ़ने पर यूनिवर्सिटी ने प्रोफेसर को जांच पूरी होने तक निलंबित कर दिया है.
