रुड़की (आयुष गुप्ता)
आज स्कॉलर एकेडमी रुड़की के वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह में प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि चैंपियन सूरज रोड़ सिल्वर मेडलिस्ट शूटिंग बॉल वर्ल्ड कप ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और कहा है कि ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत उन्हें आगे बढ़ाने की है।

उन्होंने कहा है कि बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए उन्हें समय समय पर प्रोत्साहित करना भी बहुत जरूरी है। बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए स्कूल के साथ-साथ अभिभावक स्तर से भी निरंतर प्रयास होते रहने चाहिए।

रिजल्ट वितरण समारोह पर उन्होंने स्कूल प्रबंधन को बधाई दी और कहा है कि शानदार ढंग से समारोह आयोजित किया गया है। इससे साफ है कि स्कूल में बच्चे स्तरीय शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। शिक्षा के साथ-साथ खेल को दो संस्कृति कार्यक्रमों में भी उनकी विशेष रुचि साफ दिख रही है। चैंपियन सूरज रोड़ ने कहा है कि मेरे लिए यह पल बेहद खास और भावुक रहा, क्योंकि जिस विद्यालय से हमने जीवन की शुरुआत में शिक्षा, संस्कार और प्रेरणा प्राप्त की, आज उसी स्थान पर बच्चों को प्रोत्साहित करने का अवसर मिला। यह सच में गर्व और आत्मसंतोष का अनुभव है।

बच्चों की मेहनत, अनुशासन और उनके सपनों की चमक देखकर विश्वास है कि ये सभी अपने जीवन में नई ऊंचाइयों को छुएंगे और देश का नाम रोशन करेंगे। आप सभी होनहार विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं। ईश्वर आप सभी को सफलता के शिखर तक पहुंचाए। इस अवसर पर विद्यालय के मैनेजर संजय नाग्यान ने बच्चों को शाबाशी दी और कहां है कि यही बच्चे आगे चलकर राष्ट्र और समाज का निर्माण करेंगे।

उन्होंने बच्चों से कहा है कि जीवन में अनुशासन का हमेशा ध्यान रखना चाहिए। अनुशासित व्यक्ति ही जीवन में सफलता प्राप्त कर सकता है।इस अवसर पर प्रधानाचार्य लीना शर्म एवं रजनी नाग्यान की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा और भी बढ़ा दी।

