भगवानपुर में भाजपा नेता स्व. राजीव त्यागी के निधन पर शोक सभा, नेताओं और अधिवक्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

ipressindia
0 0
Read Time:1 Minute, 42 Second

भगवानपुर (आयुष गुप्ता)

आज तहसील कैम्प कार्यालय स्थित भगवान शिव मंदिर में प्रदेश अध्यक्ष मानवाधिकार संगठन ब्यूरो उत्तराखंड के तत्वाधान में वरिष्ठ नेता भाजपा स्व. राजीव त्यागी व जिलाध्यक्षा मधु सिंह के भतीजे दिव्यांश के आकस्मिक निधन होने उपरांत अधिवक्ताओं, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष एडवोकेट नीलकमल शर्मा व वरिष्ठ नेता भाजपा डाॅ. बीएल अग्रवाल की मौजूदगी में शोक सभा की गई। शोक सभा में अधिवक्ता नीलकमल शर्मा व ब्यूरो प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता नवीन कुमार जैन ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. राजीव त्यागी ने अपने जीवन काल में पार्टी समर्पित रह कर्मठता से जीवन जिया, वह आदर्शवादी व सिद्धांतवादी व सहनशील नेता थे। उन्हें पार्टी संगठन द्वारा कोई पद न मिलने पर भी कभी विचलित न हुए और कर्मठता के साथ पार्टी सेवा में लगे रहे। शोक सभा में अनुज आत्रेय मंडल सोशल मीडिया प्रभारी, अधिवक्ता अशोक कुमार, सचिन गोंड़वाल, रामगोपाल शर्मा, नीरज कपिल, सुनील गोयल, ऋषिपाल, मदन श्रीवास्तव, एड. अभिनव गोयल, राजेश वर्मा आदि मौजूद रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह द्वारा निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गयाl।

हरिद्वार (आयुष गुप्ता) 1. निरीक्षक रितेश शाह-कोतवाली नगर से कोतवाली भगवानपुर 2. ⁠ निरीक्षक कुंदन राणा-कोतवाली ज्वालापुर से कोतवाली नगर 3. ⁠ निरीक्षक चन्द्रभान सिंह-पुलिस लाइन से कोतवाली ज्वालापुर 4. ⁠ निरीक्षक विजय सिंह-कोतवाली बहादराबाद से थानाध्यक्ष झबरेडा 5. निरीक्षक अमरजीत कोतवाली मंगलौर से कोतवाली बहादराबाद 6. ⁠ उपनिरीक्षक सुखपाल […]
echo get_the_post_thumbnail();

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share