माॅल ऑफ रुड़की में ‘सिल्वर सिटी सिनेमा’ का शुभारंभ जल्द, हवन-पूजन संपन्न

ipressindia
0 0
Read Time:1 Minute, 34 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

शहरवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। रुड़की के माॅल आॅफ रुड़की में बहुत जल्द ‘सिल्वर सिटी सिनेमा’ का शुभारंभ होने जा रहा है। इसी क्रम में आज सिनेमा हाॅल के उद्घाटन से पूर्व विधि-विधान के साथ हवन एवं पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित आयोजकों और स्थानीय लोगों ने पूजा में भाग लेकर नए सिनेमा हाॅल की सफलता और समृद्धि की कामना की। धार्मिक अनुष्ठान के बाद पूरे परिसर में सकारात्मक और उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। बताया जा रहा है कि ‘सिल्वर सिटी सिनेमा’ के शुरू होने से रुड़की शहर को आधुनिक मनोरंजन की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। अब फिल्म प्रेमियों को नई रिलीज फिल्मों का आनंद लेने के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। स्थानीय लोगों में इस नए सिनेमा हाॅल को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि यह सिनेमा हाॅल रुड़की में मनोरंजन का एक नया केंद्र बनेगा और युवाओं के लिए आकर्षण का प्रमुख स्थान साबित होगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नारी वंदन योजना महिलाओं के सशक्तिकरण की ऐतिहासिक पहल: डॉ. मधु सिंह

रुड़की (आयुष गुप्ता) भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. मधु सिंह ने नारी वंदन योजना को महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी पहल बताया। उन्होंने कहा कि यह योजना देश की आधी आबादी को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें निर्णय प्रक्रिया में समान भागीदारी सुनिश्चित करने की […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share