रुड़की (आयुष गुप्ता)
विगत रात्रि आग की सूचना प्राप्त होते ही फायर यूनिट रुड़की तत्काल घटनास्थल सती मौहल्ला निकटतम इन्दिरा पार्क कोतवाली सिविल लाइन रुड़की के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंच कर उक्त स्थान पर निसान मेग्नेट कार में लगी भयंकर आग दमकल की टीम ने पूर्ण रुप से बुझाया एवं आग को फैलने से रोका। साथ ही कार के पेट्रोल टैंक को फटने से भी बचाया गया। आग से कार लगभग 90 प्रतिशत जल गईं। आग से कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों एवं नुकसान सम्बंधी आंकलन आवश्यक जांच उपरांत दिया जाएगा। कार का वर्ष 2021 माॅडल होना बताया गया। उक्त कार श्रीमती सबीना पत्नी फईम निवासी मर्दगान मोहल्ला मंगलौर के नाम रजिस्टर्ड होना बताया। बाद अग्निशमन कार्य उपरांत घटना के सम्बन्ध में कंट्रोल रूम रुड़की को भी अवगत करा दिया गया। घटनास्थल पर गई टीम में लीडिंग फायरमैन अतर सिंह राणा, चालक विपिन सिंह तोमर, फायरमैन सुनील कुमार बंदोलिया, रविंद्र सिंह शामिल रहे।

