रुड़की (ब्यूरो रिपोर्ट)
भाजपा हरिद्वार लोकसभा से पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत को प्रत्याशी बनाये जाने पर रुड़की में कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। मंडल मंत्री अवनीश त्यागी ने कहा कि पूरा संगठन केंद्रीय नेतृत्व के निर्णय के साथ है। त्रिवेन्द्र को प्रत्याशी बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी के सभी कार्यकर्ता उन्हें लोकसभा चुनाव में भारी मतों से जिताकर दिल्ली की पंचायत में भेजने का काम करंेगे। जिस प्रकार पिछले दस वर्षों से हरिद्वार लोकसभा का विकास हुआ हैं, उसे क्रियाशील रखते हुए आगामी वर्षों में भी यहां बड़े पैमाने पर विकास कार्य होंगे। इस मौके पर जिला महामंत्री प्रवीण सिंधू, मंडल अध्यक्ष संजीव तोमर, जिला मंत्री कुलदीप तोमर, मंडल मंत्री मनीष प्रकाश, अुनज त्यागी, अमित प्रजापति, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा सुशील पुंडीर, मंजू रावत, अर्थव त्यागी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।