शिक्षा से ही बनेगा मजबूत राष्ट्र: गौरव गोयल

ipressindia
0 0
Read Time:2 Minute, 6 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर-14 में बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित करते हुए पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि शिक्षा से बच्चों के जीवन में रोशनी आती है, जिससे पूरा परिवार जगमगा उठता है। उन्होंने कहा कि आज ही जो हाईस्कूल का रिजल्ट आया है, उसमें छात्राओं और छात्रों ने जिस लगन तथा मेहनत के साथ अपने परिवार का नाम रोशन किया, उससे शिक्षा के महत्व का अंदाजा होता है। उन्होंने बालक व बालिकाओं से कहा कि उनकी उच्च शिक्षा केवल परिवार के लिए नहीं, बल्कि देश के लिए भी उपयोगी और सहायक सिद्ध रहती है, इसलिए राष्ट्र निर्माण में सेवा भावना के साथ शिक्षा ग्रहण करें। प्रधानाध्यापक रविंद्र कुमार ने कहा कि पूर्व मेयर गौरव गोयल द्वारा पिछले अनेकों वर्षों से विद्यालयों में बच्चों को जो निःशुल्क पाठन सामग्री उपलब्ध कराई जाती है, उससे न केवल बच्चों में उत्साह बढ़ता है, बल्कि उनमें शिक्षा के प्रति भी रुचि बढ़ती है। उनका यह प्रयास बहुत ही सराहनीय है। इस अवसर पर सहायक अध्यापक सुरेश पाल, श्रीमती सुनीता शर्मा, श्रीमती सरस्वती पुंडीर, श्रीमती अनीशा, संगीता, मानसी वर्मा, जगदीश गुप्ता, अनूप शर्मा, दीपक मौर्य, मनोज कुमार मौर्य, मुकेश कश्यप, अनिल वर्मा, मनोज नागवान, विवेक घई, सूबेदार नरेश बिरला, लखविंदर सिंह, संजय कुमार पेंटर, ब्रजभूषण धीमान तथा सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पेट्रोल टैंक फटने से बचाया, दमकल की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

रुड़की (आयुष गुप्ता) विगत रात्रि आग की सूचना प्राप्त होते ही फायर यूनिट रुड़की तत्काल घटनास्थल सती मौहल्ला निकटतम इन्दिरा पार्क कोतवाली सिविल लाइन रुड़की के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंच कर उक्त स्थान पर निसान मेग्नेट कार में लगी भयंकर आग दमकल की टीम ने पूर्ण रुप से […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share