रुड़की (ब्यूरो रिपोर्ट)
अखिल भारतीय मजदूर परिषद (रजि.) के पदाधिकारियों ने आज सहायक नगर आयुक्त नगर निगम रुड़की से मुलाकात की। इस दौरान परिषद के पदाधिकारियों ने उन पर कर्मचारियों को परेशान करने का आरोप लगाया। साथ ही बताया कि वह कई बार कर्मचारियों की समस्याओं के निरस्तारण को लेकर उनसे मिल चुके हैं, लेकिन उनके द्वारा समस्याओं का निस्तारण करने के बजाय उल्टे कर्मियों को प्रताड़ित किया जा रहा हैं। जो न्यायोचित नहीं हैं। बताया कि पीड़ित कर्मचारियांे का अकारण ही वेतन काटकर उनको आर्थिक हानि पहंुचाई गई, जिससे सभी कर्मचारियों में रोष व्याप्त हैं। कर्मचारियों के प्रति उनकी तानाशाही को अब और बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और सभी कर्मचारी परिषद के नेतृत्व में कल (आज) से अनिश्चितकालीन उनके कार्यालय के बाहर शांतिपूर्वक धरना-प्रदर्शन करेंगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी उनकी होगी।