भारतीय किसान यूनियन (कुक्का क्रांति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुक्का सिंह राजपूत ने परिवहन विभाग के अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

ipressindia
0 0
Read Time:2 Minute, 48 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

भारतीय किसान यूनियन (कुक्का क्रांति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुक्का सिंह राजपूत ने परिवहन विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राजधानी में बैठे परिवहन विभाग के अधिकारियों के इशारे पर निचले स्तर के अधिकारी खुली लूट कर रहे है। उन्होंने कहा कि ग्रीन कार्ड के नाम पर भी धड़ल्ले से लूट की जाती है।

प्रेस क्लब रुड़की पर आयोजित प्रेस वार्ता में बोलते हुए कुक्का सिंह राजपूत ने बताया कि वह इस संबंध में पिछले दिनों परिवहन आयुक्त से भी मिले थे, जहां उन्हें बताया गया कि चारधाम यात्रा के दौरान फिटनेस का कोई ज्यादा महत्व नहीं होता, सिर्फ पहाड़ी क्षेत्रों में वाहन के चलने की स्थिति का जायजा ओर चालक व वाहन संबंधी कागजात चेक किए जाते है। कुक्का सिंह राजपूत ने बताया कि जो गाइडलाइन है, उनके विपरीत जाकर नारसन बाॅर्डर पर चेकिंग होती है और फिटनेस के नाम पर तकनीकि अधिकारी जमकर लूट मचाते है। यह भी बताया कि, जो अधिकारी राजधानी में बैठकर इस ‘लूट योजना’ को चलाते है, यदि वह इसे बंद नहीं करते, तो नारसन बाॅर्डर, ऋषिकेश, रोशनाबाद में धरना देंगे और उन्हें बेनकाब करने का काम करेंगे। उन्होंने मंत्री प्रदीप बत्रा व मुख्यमंत्री धामी से ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने ओर इस व्यवस्था में सुधार की मांग की है। कुक्का सिंह ने बताया कि यह ग्रीन कार्ड कागजों की चेकिंग कर बनाया जाता है, जबकि तकनीकी अधिकारी छोटी, बड़ी सभी निजी, कर्मशियल गाड़ियों से फिक्स रकम के अनुसार वसूली करते है, जो यात्रियों के लिए अच्छी व्यवस्था नहीं है। प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष कुक्का सिंह राजपूत, राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्षा रजनी, राष्ट्रीय संयोजक सुनील पंवार सांसिया, राष्ट्रीय वित्तीय सलाहकार प्रवीण धीमान शामिल रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड सरकार द्वारा रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर आज मैन बाजार व्यापार मंडल के व्यापारियों ने स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया

रुड़की (आयुष गुप्ता) उत्तराखंड सरकार द्वारा रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर आज मैन बाजार व्यापार मंडल के व्यापारियों ने स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में व्यापारियों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन कर खुशी जाहिर की। कार्यक्रम के संयोजक सरदार प्रभजोत सिंह नामधारी ने मुख्यमंत्री […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share