मनिंदर भुट्टर के सुरों से गूंजा हरिद्वार विश्वविद्यालय रुड़की, ‘उत्कर्ष-2026’ में मचा धमाल

ipressindia
0 0
Read Time:3 Minute, 7 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

रविवार को बाजूहेड़ी स्थित हरिद्वार विश्वविद्यालय रुड़की में आयोजित वार्षिक समारोह ‘उत्कर्ष-2026’ के चतुर्थ दिवस पर भव्य संगीत संध्या का आयोजन किया गया, जिसने पूरे परिसर को उत्साह और उमंग से सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के अध्यक्ष सीए एस0के0 गुप्ता एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती नीरू गुप्ता, उपाध्यक्ष नमन बंसल एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती नितिका बंसल, मास्टर सूर्यांश, यूनिवर्सिटी एडवाईजर डाॅ. रमा भार्गव, प्रो. वीसी डाॅ. आदेश आर्य तथा अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलन एवं वंदना के साथ किया गया। कार्यक्रम की संध्या को खास बनाने के लिए प्रसिद्ध पंजाबी गायक मनिंदर भुट्टर को आमंत्रित किया गया। उनके सुपरहिट गीतों और शानदार प्रस्तुति ने छात्रों को झूमने पर मजबूर कर दिया। पूरे विश्वविद्यालय परिसर में ऊर्जा, उत्साह और संगीत का ऐसा समां बांधा, जिससे हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। मनिंदर भुट्टर की मधुर आवाज और स्टेज प्रेजेंस ने दर्शकों को झूमने एवं तालियां बजाने पर विवश कर दिया। छात्रों, शिक्षकों एवं स्टाफ ने इस संगीत संध्या का भरपूर आनंद लिया। इस यादगार प्रस्तुति के लिए विश्वविद्यालय के अध्यक्ष सीए एसके गुप्ता एवं उपाध्यक्ष नमन बंसल द्वारा मनिंदर भुट्टर को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में विश्वविद्यालय के अध्यक्ष सीए एसके गुप्ता का जन्मोत्सव भी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें सभी शिक्षकों एवं स्टाफ ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस आयोजन में डायरेक्टर विपिन सैनी, रजिस्ट्रार सुमित चैहान, ओएसडी अभिनव भटनागर, डाॅ. रविन्द्र सैनी, संजना सिंह, निशा धीमान, जितेंद्र चैधरी, डाॅ. रविंद्र आर्य, डाॅ. रोशन ठाकुर, प्रो. प्रज्जवल चैधरी, डाॅ. जीया सजीव, डाॅ. देवव्रत कुमार, डाॅ. एकता जैन, प्रो. मृणालिनी सिंह सहित सभी प्राध्यापकों एवं स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share