रुड़की (ब्यूरो रिपोर्ट)
भारतीय कश्यप एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. हिमांशु कश्यप, संस्थापक रोहित कश्यप के नेतृत्व में सृष्टि के रचियता भगवान महर्षि कश्यप के घाट हरिद्वार पर भारतीय कश्यप एकता मंच का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संगठन का विस्तार करते हुए सुनील कश्यप को प्रदेश कोषाध्यक्ष, मिंटू कश्यप प्रदेश उपाध्यक्ष, दीपक कश्यप जिला सचिव, बाबू कश्यप एवं सोमपाल कश्यप को सदस्य नियुक्त किया गया। इस मौके पर बोलते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. हिमांशु कश्यप ने कहा कि भारतीय कश्यप एकता मंच परिवार दिनों-दिन बढ़ रहा हैं। उनका संगठन समाज को जागरूक कर आगे बढ़ाने का काम कर रहा हैं। उन्होंने कहा कि हम समाज को एक मंच पर लाकर समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष व संस्थापक का हृदय से आभार प्रकट किया और कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई हंै, उसका वह ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करते हुए संगठन को आगे ले जाने का काम करेंगे।