शादी के लिए बना फर्जी दारोगा, वर्दी पहनकर लडकी वालो को दिया झांसा

ipressindia
0 0
Read Time:2 Minute, 23 Second

सहारनपुर (आयुष गुप्ता)

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने शादी करने के लिए खुद को फर्जी दरोगा बताकर लोगों को झांसा दिया. आरोपी वर्दी पहनकर शहर में घूम रहा था और खुद को 2023 बैच का दरोगा बताते हुए सहारनपुर में पोस्टेड होने का दावा कर रहा था।

जानकारी के अनुसार, आरोपी का नाम मोहम्मद कासिम है, जो बरेली जिले के जशनपुर गांव का रहने वाला है. उसने अपनी इस झूठी पहचान के सहारे पीलीभीत की एक युवती के परिवार से शादी की बात भी आगे बढ़ा दी थी। रिश्ते को पक्का करने के लिए लड़की पक्ष के लोग गुरुवार को सहारनपुर पहुंचे। कोट रोड पर वर्दी पहने कासिम उनसे मिला. उसके साथ उसका पिता पुत्तन भी मौजूद था। कासिम खुद को असली दरोगा साबित करने की कोशिश करता रहा, लेकिन बातचीत के दौरान उसकी बातों में कई गड़बड़ियां सामने आने लगीं। उसकी घबराहट और जवाबों में झोल देखकर लोगों को शक हो गया।  इसी दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को भी इस मामले की जानकारी मिली।  ड्यूटी पर तैनात दरोगा अमित ने कासिम से पूछताछ शुरू की।जब उससे उसके बैच, रोल नंबर और तैनाती से जुड़े सवाल पूछे गए तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाना सदर बाजार पहुंची।थाने में पूछताछ के दौरान कासिम ने कबूल कर लिया कि वह पुलिस में चयनित नहीं हुआ था. उसने बताया कि अच्छी शादी करने के लिए उसने दरोगा की वर्दी पहनकर झूठा रुतबा दिखाया। इस दौरान उसके पास से पुलिस का फर्जी आई कार्ड और कुछ दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

27 दिन का पेट्रोल, 9 दिन की LPG, ईंधन संकट के कगार पर पाकिस्तान

पाकिस्तान में ऊर्जा संकट गहराता दिख रहा है। देश को हर साल करीब 20 लाख टन LPG की जरूरत होती है, जिसमें से 12 लाख टन आयात करना पड़ता है और 8 लाख टन घरेलू उत्पादन से मिलता है। मार्च में 20 हजार टन LPG आई, लेकिन यह मांग के […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share