रुड़की (आयुष गुप्ता)
आग लगने की सूचना प्राप्त होते ही फायर यूनिट रुड़की तत्काल घटनास्थल रहमतपुर रोड थाना पिरान कलियर पहुंची, घटनास्थल पर पहुंचकर हाई प्रेशर वाहन से होज रील फैलाकर पंपिंग कर उक्त स्थान पर 12 टायरा ट्राले में लगी आग को पूर्ण रुप से बुझाया एवं आग को फैलने से भी रोका। आग से पास ही स्थित लकड़ी की टालों को जलने से बचाया। आग से ट्राले के 12 टायर टायर पूर्ण रुप से जल गए जबकि अन्य कोई जनहानि नहीं हुई। ट्राला स्वामी नूर अहमद उर्फ भूरा पुत्र अहमद हसन निवासी पिरान कलियर स्वयं मोके पर मौजूद रहा। थाना कलियर से हेड कांस्टेबल ऋषिपाल बालियान मय चेतक मौजूद रहे। आग से लाखों का सामान जल गया। बाद अग्निशमन कार्य उपरांत घटना के संबंध में रुम रुड़की को भी अवगत करा दिया गया। घटनास्थल पर गई फायर टीम में लीडिंग फायरमैन अतर सिंह राणा, चालक उदयवीर सिंह यादव, फायरमैन दिनेश चैहान, फायरमैन देवेंद्र सिंह भंडारी, रविंद्र सिंह शामिल रहे।

