रुड़की (आयुष गुप्ता)
राव कुर्बान अली के आवास पर युवाओं ने नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष सचिन चैधरी, विधानसभा मंगलोर अध्यक्ष गुलिस्तान तुर्क, विधानसभा उपाध्यक्ष शिवकान्त सिंह, ब्लाॅक अध्यक्ष गुलफाम मलिक, नगर उपाध्यक्ष आयान अख्तर, प्रदेश सचिव साहबाज मुजमिल का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर राव कुर्बान ने कहा कि सचिन चैधरी और पूरे प्रदेश एवं जिले में उनका पैनल युवा साथियों की जीत के लिए सभी लोग बधाई के पात्र है। राव बिलावर एडवोकेट के संयोजन मंे हुए कार्यक्रम में युवा जिलाध्यक्ष सचिन चैधरी ने कहा कि जिस प्रकार से सभी समाज के लोगों का भरपूर समर्थन और प्यार मुझे मिलता रहा है, इस बार फिर से आप सभी लोगों ने सिद्ध किया कि आपका ये प्यार हमेशा मेरे लिए आशीर्वाद बना रहेगा और मैं युवाओं की उम्मीद पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। इस अवसर पर मंगलोर विधानसभा अध्यक्ष गुलिस्तान, वरिष्ठ कार्यकर्ता नियामूल बिझोली, रासिद अली, डाॅ. नसीम, सुधीर पंवार ने युवाओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक, जिलाध्यक्ष सचिन चैधरी सहित सभी साथियों की जीत आपकी मेहनत का परिणाम है। इस मौके पर ओमकार, हर्ष तोमर, सुहैल अली, समीर आदि बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।

