गन्दगी फैलाने, सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वालों के विरुद्ध हो कार्यवाही: डीएम

ipressindia
0 0
Read Time:4 Minute, 58 Second

*गन्दगी फैलाने, सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वालों के विरुद्ध हो कार्यवाही। डीएम*

*पॉलीथिन एवम् सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध चलाया जाए सघन चैकिंग अभियान। डीएम*

*आवारा पशुओं की समस्या पर दें विशेष ध्यान। डीएम*

हरिद्वार । जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने नगर निकायों द्वारा किए जा रहे कार्यों की शनिवार को जिला कार्यालय सभागार में विस्तार से समीक्षा की।

उन्होंने समीक्षा के दौरान निर्देशित करते हुए कहा कि सभी निकाय0 आवारा पशुओं कुत्तों, बंदरों तथा गौवंश से संबंधित समस्या के समाधान हेतु विशेष ध्यान देना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि आवारा गौवंशीय पशुओं को गौशालाओं में पहुंचाया जाए तथा आवारा कुत्तों का बध्याकरण कराया जाए।

उन्होंने सफाई व्यवस्थाओं की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि बाजार क्षेत्रों में दिन में दो बार सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन किया जाए, गन्दगी फैलाने वाले दुकानदारों एवम् ठेले वालों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि कूड़े का निस्तारण उचित प्रकार से किया जाए तथा सभी अधिशासी अधिकारी एक सप्ताह के भीतर संबंधित डंपिंग यार्ड का निरीक्षण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऑफिस पहुंचने से पहले फील्ड में पहुंचकर सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लेना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि ट्रैकिंग डिवाइस जीपीएस सभी कूड़ा वाहनों में लगे होने चाहिए तथा वाहनों की मॉनिटरिंग स्वयं अपने मोबाइल से करना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने इनकम के संसाधनों की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि सभी निकाय आय के संसाधनों में वृद्धि हेतु विशेष कार्य योजना बनाकर कार्य करना सुनिश्चित करें। आय के संसाधन बढ़ाने हेतु अपने सभी एसेट्स की सूची बनाकर कार्य योजना तैयार करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि मार्केट रेट से कम दामों पर चल रही पालिका की दुकानों आदि के रेट बढ़ा कर मार्केट रेट के बराबर लाया जाए तथा जो भी नीलामी हो, नियमानुसार व पारदर्शिता से हो। उन्होंने निर्देश दिए कि नियम विरुद्ध विज्ञापन जारी न किए जाएं, निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार ही विज्ञापन जारी किए जाएं।

उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि खराब स्ट्रीट लाइट्स को ठीक कराया जाएं। उन्होंने दीपावली पर पटाखा बाजारों के लिए अभी से सीओ तथा उप जिलाधिकारों से बात करने के निर्देश दिए। उन्होंने यूसीसी के अंतर्गत आने वाली सेवाओं यथा विवाह पंजीकरण आदि हेतु प्रभावी ढंग से कार्यवाही करने, सेवा का अधिकार के अंतर्गत निर्धारित सेवाओं में निर्धारित तिथि तक डॉक्यूमेंट्स जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास निर्माण कार्य हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने विभिन्न विषयों पर समीक्षा के दौरान महत्वपूर्ण दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

बैठक में मख्य नगर आयुक्त नन्दन कुमार, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, नगर आयुक्त आर के तिवारी सहित अधिशासी अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

50 वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

*50 वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में 50वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। 10 अक्टूबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में देश के 28 राज्यों से 54 टीमों के लगभग एक हजार […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share