रुड़की (ब्यूरो रिपोर्ट)
जिला प्रभारी आदित्य चैहान द्वारा बूथ सशक्तिकरण अभियान के निमित्त मंडल प्रवासियों एवं मंडल प्रभारी की बैठक का आयोजन जिला कार्यालय पर किया गया। इस अवसर पर जिला प्रभारी आदित्य चैहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देश-प्रदेश मंे विकास की गंगा बह रही हैं। उन्होंने सभी मंडल के प्रवासियों को अपने-अपने मंडलों में बूथ पर रहने वाले सभी पन्ना प्रमुखों का सत्यापन का कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने कहा कि भाजपा अंत्योदय योजना पर कार्य करती है जिससे केंद्र की सभी योजनाओं का लाभ पंक्ति में बैठे अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। भाजपा बूथ स्तर पर अपने कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। बूथ पर लोगों को शिक्षक बनना एक सामाजिक और राजनीतिक रूप में समर्थ बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका है। बैठक में आए सभी पदाधिकारी का सरल ऐप पर सत्यापन किए गए कार्य का मूल्यांकन किया गया। जिला महामंत्री प्रवीण संधू ने कहा कि भाजपा की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं। इस पर सभी मंडल के प्रवासियों की ओर से आश्वस्त किया कि उन्हें जो कार्य दिया जाएगा, उसे उनके द्वारा पूरा किया जाएगा। बैठक में महेंद्र काला, पंकज नंदा, देवी सिंह राणा, आदेश सैनी, राजेश सैनी, अजीत सिंह, सुशील रावत, देशपाल रोड, सोनू धीमान, अनीश रोड आदि भाजपा पदाधिकारी गण मौजूद रहे।