विद्युत बिल वसुली के दौरान शारीरिक रूप से विकलांग जेई पर हमला, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ipressindia
0 0
Read Time:1 Minute, 53 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

विद्युत विभाग के अवर अभियन्ता जम्मल सिंह ने झबरेडा थाने में तहरीर देकर बताया कि दो दिन पूर्व विद्युत बिलों की वसूली के लिए खाताखेडी गांव में कैम्प लगाया गया था। कैम्प के दौरान बकायदारों के पे्रशर से संयोजन विच्छेदित और विद्युत मापक उतारने का काम किया जा रहा था। इस दौरान उनके साथ मीटर रीडर असमद, लाईनमैन कार्तिक, रिजवान पुत्र इकराम के घर पर पहुंचे, उस पर 31 हजार 196 रुपए बकाये चल रहे हैं। बिल जमा न करने के कारण उनका कनेक्शन हटा दिया गया। इसके बाद रिजवान पुत्र इकराम आग बबूला हो गया। मैं शारीरिक रुप से विकलांग हूॅ। उसने गाली-गलौच करते हुए मुझे धक्का देेकर नीेचे गिरा दिया। इस घटना की वीडियो भी बनाई गई है। जिसमें आरोपी द्वारा उसका मोबाईल फोन छीन लिया और मेरी बैसाखी छीनकर मुझे मारने का प्रयास किया। मीटर रीडर व अन्य व्यक्तियों द्वारा मुझे किसी तरह हमलावर के चंगुल से छुटवाया गया। पीडित जेई ने कहा कि उक्त व्यक्ति द्वारा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई गई है। उक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाये, इसके साथ ही जेई द्वारा पुलिस व विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया गया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

झबरेड़ा में फायरिंग का आरोपी 315 बोर तमंचा सहित गिरफ्तार, पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की

रुड़की (आयुष गुप्ता) थाना झबरेड़ा पर वादी गौरव पुत्र ऋषिपाल निवासी झबरेड़ा के द्वारा शिवांश पुत्र रणवीर निवासी मोहल्ला छावनी के विरुद्ध स्वयं वादी व मेहमानों के साथ गाली-गलौच व फायर करने के सम्बन्ध मंे धारा 125, 352 बीएनएस में मुकदमा पंजीकृत कराया गया। मुखबिर की सूचना पर झबरेड़ी कला […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share