विश्व पृथ्वी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम : विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

ipressindia
0 0
Read Time:2 Minute, 4 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बिझौली में बुधवार को ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक एवं प्रभारी प्रधानाचार्य डाॅ. अशोक पाल सिंह ‘पर्यावरण मित्र’ ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पृथ्वी दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझना है। उन्होंने बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग, वनों की कटाई और प्लास्टिक प्रदूषण जैसी वैश्विक समस्याओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर ‘पेड़ लगाओ, पृथ्वी बचाओ’ के नारे के साथ सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने पर्यावरण सुरक्षा की सामूहिक शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया। मंच का संचालन सुधीर सैनी द्वारा किया गया। इस अवसर पर शिक्षक जतिन शर्मा सहित इसराना, सुधीर, प्रतिभा, कृष्णा, रिहान, अब्दुल करीम, रोहन, अलतमश, शादिक, शौकिन, आफरीन, कहकशा, पायल, वंश, सादिया, शबनम, सोनम और विराट आदि छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। डाॅ. अशोक पाल सिंह ने आगामी पीढ़ी को सुरक्षित भविष्य देने हेतु अधिक से अधिक पौधारोपण करने पर बल दिया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रुड़की के आयन कथूरिया ने 10वीं में 96% अंक लाकर किया नाम रोशन, समाजसेविका पूजा नंदा ने किया सम्मानित

रुड़की (आयुष गुप्ता) दसवीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 96 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले आयन कथूरिया को समाजसेविका एवं उत्तरांचल पंजाबी महासभा की महानगर महिला अध्यक्ष पूजा नंदा द्वारा उनके निवास पर जाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूजा नंदा ने आयन को अंगवस्त्र पहनाकर एवं मिष्ठान […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share