ऑल इंडिया इंडोर रोइंग चैम्पियनशिप में उत्तराखंड का जलवा, कई पदक जीतकर किया नाम रोशन

ipressindia
0 0
Read Time:2 Minute, 32 Second

रुडकी (आयुष गुप्ता)

ओडिशा के कटक में 8 से 11 अप्रैल तक आयोजित प्रथम आॅल इंडिया इंडोर रोइंग चैम्पियनशिप में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम पूरे देश में रोशन किया। इस प्रतियोगिता में देशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें उत्तराखंड टीम ने कई पदक अपने नाम कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। अंडर-15 वर्ग में सिद्धार्थ और देव की जोड़ी ने पुरुष युगल (500 मीटर) स्पर्धा में बेहतरीन तालमेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर उत्तराखंड को गौरवान्वित किया। वहीं अंडर-19 वर्ग में सागर ने पुरुष एकल (2000 मीटर) स्पर्धा में संघर्षपूर्ण प्रदर्शन के साथ कांस्य पदक हासिल किया। इसके अलावा संदीप और विश्व विजय की जोड़ी ने पुरुष युगल (2000 मीटर) में कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का सबसे शानदार प्रदर्शन पुरुष फोर रिले (2000 मीटर) में देखने को मिला, जहां संदीप, विश्वविजय, ईशु और सागर की टीम ने बेहतरीन तालमेल और दमदार प्रदर्शन के साथ स्वर्ण पदक जीतकर सभी का दिल जीत लिया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से उत्तराखंड का खेल जगत गौरवान्वित है। यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि कड़ी मेहनत और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उत्तराखंड रोइंग एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रेयांश जैन, सेक्रेटरी आईपीएस अजय जोशी, ट्रेजरार हीरा सिंह रौठन तथा जिला सेक्रेटरी महेश पाल ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही राज्य के कोच रोहित कुमार और सुखजीत सिंह के प्रयासों की भी सराहना की गई।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिना सत्यापन रह रहे बाहरी मजदूरों पर पुलिस की कार्रवाई, 12 लाख के चालान

भगवानपुर (आयुष गुप्ता) एसएसपी हरिद्वार द्वारा आॅप्रेशन प्रहार के तहत दिशा-निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना भगवानपुर के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा आॅप्रेशन प्रहार के अन्तर्गत कार्यवाही को जारी रखते हुये पुलिस द्वारा रविवार को थाना क्षेत्रान्तर्गत बिना सत्यापन क्षेत्र में निवासरत् बाहरी प्रदेशों […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share