रुड़की के आयन कथूरिया ने 10वीं में 96% अंक लाकर किया नाम रोशन, समाजसेविका पूजा नंदा ने किया सम्मानित

ipressindia
0 0
Read Time:2 Minute, 56 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

दसवीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 96 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले आयन कथूरिया को समाजसेविका एवं उत्तरांचल पंजाबी महासभा की महानगर महिला अध्यक्ष पूजा नंदा द्वारा उनके निवास पर जाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूजा नंदा ने आयन को अंगवस्त्र पहनाकर एवं मिष्ठान खिलाकर उनका उत्साहवर्द्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। महिला अध्यक्षा पूजा नंदा ने कहा कि, आयन कथूरिया की यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और परिवार के सहयोग का परिणाम है। ऐसे होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित करना समाज के लिए प्रेरणादायक होता है। हमें गर्व है कि हमारे क्षेत्र के बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्यक्रम में उत्तरांचल पंजाबी महासभा के उपाध्यक्ष परीक्षित सचदेवा ने भी आयन को बधाई देते हुए कहा, आज के युवा देश का भविष्य हैं। आयन ने जो उपलब्धि हासिल की है, वह अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है। हमें ऐसे बच्चों को आगे बढ़ाने और प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। भाजपा नेता पंकज नंदा ने कहा कि आयन की यह सफलता उनके परिवार के संस्कार और मार्गदर्शन का प्रमाण है। हमें विश्वास है कि वह आगे भी इसी तरह मेहनत कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। आयन कथूरिया ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता अमित कथूरिया एवं दिव्या कथूरिया तथा अपने शिक्षकों विशेषकर पायल ग्रोवर को देते हुए कहा, मेरे माता-पिता और शिक्षिका ने हर समय मेरा मार्गदर्शन किया और मुझे प्रेरित किया। उनके सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। मैं आगे भी इसी तरह मेहनत करता रहूंगा। इस अवसर पर उन्होंने अपने स्वर्गीय दादाजी जगदीश कथूरिया को भी याद किया। बधाई देने वालों में परीक्षित सचदेव, पंकज नंदा, किरण ग्रोवर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में परिवार के सदस्य अमित कथूरिया, दिव्या कथूरिया, पायल ग्रोवर, नीरू कथूरिया, अरहान कथूरिया एवं अन्य परिजन भी मौजूद रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भीषण गर्मी के बीच हरिद्वार में स्कूल टाइम बदलने की मांग, शिक्षकों ने सीईओ को सौंपा ज्ञापन

रुड़की (आयुष गुप्ता) भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते हीटवेव के प्रभाव को देखते हुए उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन, जनपद हरिद्वार ने विद्यालयों के समय में परिवर्तन की मांग उठाई है। इस संबंध में संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश हल्दियानी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र निर्णय लेने […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share