रुड़की (आयुष गुप्ता)
स्वच्छ भारत मिशन और स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के तत्वाधान में एनआईएच रुड़की कैंपस में एक विशेष स्वच्छता अभियान सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस पहल में संस्थान के 36 कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया, जिनमें 30 पुरुष और 06 महिला प्रतिभागी शामिल थे और एक स्वच्छ व टिकाऊ पर्यावरण के प्रति अपनी मजबूत सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने कैंपस के वाहन पार्किंग क्षेत्र और उसके आस-पास सक्रिय रुप से सफाई गतिविधियां की और इस दौरान स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा सामुदायिक भागीदारी के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम का समापन ‘स्वच्छता शपथ’ के साथ हुआ, जिसने सभी प्रतिभागियों को अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता को एक साझा और निरंतर जिम्मेदारी के रुप में अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस तरह की पहल जागरूकता बढ़ाने और व्यवहार में बदलाव लाने में अत्यंत सहायक होती हैं एवं एक स्वच्छ व हरित भारत की परिकल्पना को साकार करने में सार्थक योगदान देती हैं। स्वच्छता अभियान में नोडल अधिकारी कपिल केसरवानी, अक्षय कुमार वर्मा, सतेन्द्र कुमार, पवन कुमार, दिलीप तिवारी, गौरव शर्मा, आसिफ, चारू पाण्डेय, बबीता शर्मा, नीलम बोहरा, नरेश जोलान, जोनी वाकर, दीपक शाह सहित अनेक कर्मचारी एवं अधिकारी मौजूद रहे।

