रुड़की (आयुष गुप्ता)
एक तेज रफ्तार कार आगे चल रहे कंटेनर में जा घुसी, जिसमें सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि कार में सवार उसका साथी गंभीर रुप से घायल हो गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की रात्रि उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी हरिद्वार दिल्ली मार्ग पर देर रात एक तेज रफ्तार कार अपने आगे चल रहे कंटनेर में घुस गई। इस दौरान किसी ने मामले की जानकारी मंगलौर पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहंुची पुलिस ने रहागीरों की मदद से कंटेनर के नीचे फंसी कार में सवार युवकों को निकालने का प्रयास किया। बताया गया है कि कार में सवार दो युवकों को, जिनमें से एक को गंभीर हालत में निकाला गया, को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृत युवक का नाम अतुल कुमार (30) निवासी अमीनगर सराय थाना सिंघावली अहीर जिला बागपत उत्तर प्रदेश बताया है। जबकि उसका साथी गंभीर रुप से घायल है। पुलिस ने मृतक युवक के परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

