रुड़की (आयुष गुप्ता)
ह्यूमन इफेक्टिव रिलीफ एडवांस्ड ट्रस्ट ‘हीरेट एनजीओ’ संस्था हमेशा से गरीब, परेशान और हर मुसीबतज्दा लोगों के साथ उनकी हरसंभव मदद करने में कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करती आई है। इसी क्रम में रेनू होशियारपुर (पंजाब) की पिछले काफी समय से काॅलेज की फीस जमा नहीं हुई थी। रेनू बीबीए का कोर्स कर रही थी, कि उनकी माता का अचानक स्वास्थ्य बिगड़ गया, जिसकी वजह से उनके गरीब पिता उनकी फीस जमा नहीं कर पा रहे थे, पिछले महीने उन्होंने संस्था से सम्पर्क करके अपनी पूरी जानकारी संस्था को पहुंचाई। बाद में संस्था ने काॅलेज से संपर्क कर छात्रा की पूरी जानकारी प्राप्त की और काॅलेज ने संस्था के सदस्यों को जानकारी दी कि पिछले साल से छात्रा की फीस जमा नहीं हुई है। संस्था के सभी सदस्यों और पदाधिकारियों ने रेनू को फीस जमा करने का आश्वासन दिया। संस्था के राष्ट्रीय महासचिव पीर मुहम्मद अब्बास साबरी ने बताया कि जो रेनु की पिछले एक साल से रुपए 21,660 मात्रा फीस रुकी आ रही थी, उसको आज काॅलेज के खाता में सम्पूर्ण जमा किया गया और फीस जमा करने के बाद, जब यह खबर रेनू और उसके परिवार को दी गई, तो उनके चेहरे पर बेइंतहां खुशियां झलक गई। रेनू और उसके परिवार ने संस्था का और संस्था के सभी सदस्यों का सहयोगियों का दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया।

