रुड़की की हीरेट NGO ने पेश की मिसाल: गरीब छात्रा रेनू की एक साल की फीस भरकर दिलाई राहत

ipressindia
0 0
Read Time:2 Minute, 0 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

ह्यूमन इफेक्टिव रिलीफ एडवांस्ड ट्रस्ट ‘हीरेट एनजीओ’ संस्था हमेशा से गरीब, परेशान और हर मुसीबतज्दा लोगों के साथ उनकी हरसंभव मदद करने में कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करती आई है। इसी क्रम में रेनू होशियारपुर (पंजाब) की पिछले काफी समय से काॅलेज की फीस जमा नहीं हुई थी। रेनू बीबीए का कोर्स कर रही थी, कि उनकी माता का अचानक स्वास्थ्य बिगड़ गया, जिसकी वजह से उनके गरीब पिता उनकी फीस जमा नहीं कर पा रहे थे, पिछले महीने उन्होंने संस्था से सम्पर्क करके अपनी पूरी जानकारी संस्था को पहुंचाई। बाद में संस्था ने काॅलेज से संपर्क कर छात्रा की पूरी जानकारी प्राप्त की और काॅलेज ने संस्था के सदस्यों को जानकारी दी कि पिछले साल से छात्रा की फीस जमा नहीं हुई है। संस्था के सभी सदस्यों और पदाधिकारियों ने रेनू को फीस जमा करने का आश्वासन दिया। संस्था के राष्ट्रीय महासचिव पीर मुहम्मद अब्बास साबरी ने बताया कि जो रेनु की पिछले एक साल से रुपए 21,660 मात्रा फीस रुकी आ रही थी, उसको आज काॅलेज के खाता में सम्पूर्ण जमा किया गया और फीस जमा करने के बाद, जब यह खबर रेनू और उसके परिवार को दी गई, तो उनके चेहरे पर बेइंतहां खुशियां झलक गई। रेनू और उसके परिवार ने संस्था का और संस्था के सभी सदस्यों का सहयोगियों का दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विश्व पृथ्वी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम : विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

रुड़की (आयुष गुप्ता) राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बिझौली में बुधवार को ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक एवं प्रभारी प्रधानाचार्य डाॅ. अशोक पाल सिंह ‘पर्यावरण मित्र’ ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पृथ्वी दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share