रुड़की (ब्यूरो रिपोर्ट)
आनन्द स्वरुप आर्य सरस्वती विद्या मन्दिर में विद्यालय के होनहार युवा खिलाड़ियों को उनके संकुल एथलेटिक्स खेलकूद एवं क्षेत्रीय बाॅक्सिंग प्रतियोगिताओं एवं प्रान्तीय गणित, विज्ञान बौद्धिक प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने एवं विद्यालय का नाम रोशन करने पर विद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया। बी0एच0ई0एल0 रानीपुर हरिद्वार मंे संकुल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं एवं क्षेत्रीय बाॅक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन बरेली में किया गया। प्रान्तीय गणित, विज्ञान बौद्धिक प्रतियोगिताओं का आयोजन रूद्रपुर में किया गया। एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विद्यालय के 42 छात्रों ने प्रतिभाग किया, जिसमें 27 छात्र-छात्राओं ने स्वर्ण पदक और 10 छात्रा-छात्राओं ने रजत पदक और 05 छात्र-छात्राओं ने कांस्य पदक प्राप्त किये। आहना चैधरी 3 स्वर्ण, श्लोका 2 स्वर्ण, अदिति 3 स्वर्ण, प्रज्ञा 1 स्वर्ण, कर्णमनिया 1 स्वर्ण, अक्षरा 2 स्वर्ण, अविका 2 स्वर्ण, आर्यवीर 3 स्वर्ण, अंशिका 1 स्वर्ण पदक, शुभ 1 स्वर्ण, अर्णव 1 स्वर्ण, दक्षपाल 1 स्वर्ण, यश तोमर 1 स्वर्ण, विक्रान्त 2 स्वर्ण, विहान 1 स्वर्ण, आर्य देशवाल 1 स्वर्ण, आदित्य 1 स्वर्ण पदक प्राप्त किये। श्लोका 1 रजत पदक, कर्णमनिया 2 रजत पदक, अक्षरा 1 रजत पदक, प्रिया 1 रजद पदक, रोहन राठी 1 रजत पदक, विहान 1 रजत पदक, वंश 1 रजत पदक, तरूण 1 रजत पदक, अर्पित 1 रजत पदक प्राप्त किये। अंशिका 1 कांस्य पदक, प्रतिभा 1 कांस्य पदक, शुभ राणा 1 कांस्य पदक, उज्ज्वल 1 कांस्य पदक, आदित्य 1 कांस्य पदक प्राप्त किये। स्वर्ण पदक विजेता बाबूगढ़ देहरादून में होने वाली प्रांतीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगे। ंक्षेत्रीय बाॅक्सिंग प्रतियोगिता में विद्यालय के 6 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया, जिसमें 04 स्वर्ण 01 रजत एवं 01 कांस्य पदक प्राप्त किया। ध्रव नेगी, गुनगुन त्यागी, प्रतिष्ठा, तनिष्क ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया और पूर्वी चैधरी ने रजत एवं अक्षत धीमान ने कांस्य पदक प्राप्त किया। स्वर्ण पदक विजेता उज्जैन में होने वाली राष्ट्रीय बाॅक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगे। प्रान्तीय गणित, विज्ञान बौद्धिक प्रतियोगिताओं में 25 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया, जिसमें गणित में 10 छात्र-छात्राएँ और विज्ञान में 15 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विज्ञान में 7 स्वर्ण पदक, 7 रजत पदक प्राप्त किये और गणित में 6 स्वर्ण पदक, 2 रजत पदक और 2 कांस्य पदक प्राप्त किये। आचार्य पत्रवाचन गणित में मनोज अग्रवाल ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। स्वर्ण पदक विजेता आगामी क्षेत्रीय प्रतियोगिता रानीपुर और आगरा में होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरदीप सिंह ने विजेता खिलाडी छात्रों को पुरस्कृत व सम्मानित करते हुए कहा कि हार ओर जीत से बड़ी है खेल भावना। खेलते समय सफलता का प्रयास, सच्चे मन, कठिन अभ्यास, ईमानदारी और पूर्ण निष्ठा के साथ किया जाना चाहिए। विद्यालय की प्रबन्ध समिति की ओर से सभी विजेता खिलाडियों को शुभकामनायें और आशीर्वाद प्रेषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय उप-प्रधानाचार्य मोहन सिंह मटियानी, जसवीर सिंह पुंडीर, आशुतोष शर्मा, विवके उप्पल, सचिन कुमार, नवीन सिह रावत, नीरज नौटियाल, कमला खाती, स्वाती सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकायें मौजूद रहे।