संस्थापक, प्रधानाचार्या और कोऑर्डिनेटर ने छात्रों को दी बधाई, लक्ष्य तय कर मेहनत करने का दिया संदेश
रुड़की (आयुष गुप्ता)
एस.एन.डी. काला पब्लिक हाई स्कूल (गवर्मेंट एफिलेटेड), अशोक नगर, निकट ढ़डेरा रेलवे स्टेशन, रुड़की में शनिवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ घोषित किया गया। स्कूल परिसर में छात्रों और अभिभावकों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।

स्कूल कोऑर्डिनेटर मिसेज गार्गी काला ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यदि विद्यार्थी अपना लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करें तो सफलता प्राप्त करना आसान हो जाता है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि सपने वही साकार होते हैं जिनमें मेहनत और हौसला जुड़ा होता है।

स्कूल के संस्थापक एवं प्रबंधक श्री हर्ष प्रकाश काला ने अपने संबोधन में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों तथा उनके अभिभावकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छात्रों को हमेशा अपने हौसले को मजबूत बनाए रखना चाहिए, क्योंकि सफलता उन्हीं को मिलती है जो निरंतर प्रयास करते रहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अभिभावकों के सतत सहयोग से विद्यालय आज 44वें वार्षिक परीक्षा परिणाम तक सफलतापूर्वक पहुंच पाया है।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती कुसुम काला ने सभी पोजीशन प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए अन्य छात्रों को भी निराश न होने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि हार तब नहीं होती जब हम हार जाते हैं, बल्कि हार तब होती है जब हम हार मान लेते हैं। इसलिए प्रत्येक छात्र को लगातार प्रयास करते रहना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि जीवन एक कठिन राह है, लेकिन हर दिन को नई उमंग के साथ आगे बढ़ने का नाम ही सफलता है। विद्यार्थियों में नैतिक शिक्षा, सभ्यता, संस्कृति और बड़ों के सम्मान की भावना होना भी उतना ही आवश्यक है। गुरुजनों और अभिभावकों का आशीर्वाद सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।

विद्यालय प्रशासन के अनुसार आज नर्सरी से कक्षा 9वीं तक का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसका विवरण इस प्रकार है—


