रुड़की।
झबरेड़ा में अमर जवान चैक के नजदीक स्थित डाॅ. लाल पैथलैब पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी का कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता एक साथ मिलकर लगातार कार्यक्रम कर पार्टी को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। साथ ही कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार जिताने का काम करें। साथ ही उन्होंने व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय सैनी व डाॅ. अमन गुप्ता का हृदय से आभार प्रकट किया तथा कहा कि हम रात-दिन मेहनत कर पार्टी प्रत्याशी को जिताने का काम करेंगे। इस दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय सैनी व डाॅ. अमन गुप्ता ने कहा कि लोकसभा के चुनाव में हम घर-घर जाकर लोगों को भाजपा पार्टी द्वारा कराये जाये कार्यों के बारे में जानकारी देंगे तथा वह भाजपा के पक्ष में मतदान करें, ऐसी अपील करेंगे। इस दौरान भाजपा जिंदाबाद, प्रदेश अध्यक्ष जिंदाबाद के नारे लगाये गये। इस मौके पर सूर्यवीर मलिक, पूर्व राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी, विपिन गर्ग, कमल गर्ग, प्रभात चैधरी, रोमा सैनी, मंडल अध्यक्ष सुदेश कुमार, अरविंद प्रधान, यशपाल सैनी आदि मौजूद रहे।