स्थानीयों पर टोल का बोझ, बहादराबाद–करौंदी प्लाजा को लेकर फिर उठी आवाज

ipressindia
0 0
Read Time:2 Minute, 12 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

बहादराबाद और करौंदी टोल प्लाजा पर स्थानीय लोगों से लिए जा रहे टोल शुल्क को लेकर एक बार फिर आवाज उठी है। पूर्व राज्य मंत्री एवं भाजपा नेता ठाकुर संजय सिंह ने इस संबंध में प्रदेश के परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा को पत्र देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने टोल प्लाजा का उद्देश्य सड़कों के रख-रखाव और सुविधाओं को बेहतर बनाना है, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों और शहरवासियों को बार-बार टोल चुकाना पड़ रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक बोझ झेलना पड़ रहा है। उन्होंने भारत सरकार की गाइडलाइन का हवाला देते हुए बताया कि टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर की परिधि में रहने वाले निजी और व्यावसायिक वाहनों को नियमानुसार छूट दी जा सकती है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि रुड़की शहर के लोग कोर इंजीनियरिंग काॅलेज से नेशनल हाईवे का उपयोग करते हैं, जिसकी दूरी बहादराबाद टोल से लगभग 8 से 10 किलोमीटर है। इसी प्रकार करौंदी टोल के आसपास के ग्रामीण भी कम दूरी तय करते हैं, फिर भी उनसे पूरा टोल वसूला जा रहा है। ठाकुर संजय सिंह ने मंत्री से मांग की है कि स्थानीय निवासियों को नियमों के अनुरूप टोल शुल्क से राहत दिलाई जाए और जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि इस समस्या के समाधान से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कलियर में हिट एंड रन: ड्यूटी कर रहे दरोगा घायल, आरोपी फरार

कलियर (आयुष गुप्ता) थाना पिरान कलियर में तैनात अपर उपनिरीक्षक सूरज सिंह नेगी सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना 21 मार्च की है, जब वह रमजान और ईद को लेकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक सवार […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share