इंडो-नेपाल इंटरनेशनल टेस्ट सीरीज में उत्तराखंड का जलवा: भारतीय टीम में 4 खिलाड़ियों का चयन, प्रदेश में खुशी की लहर

ipressindia
0 0
Read Time:2 Minute, 53 Second

हरिद्वार (आयुष गुप्ता)

उत्तराखंड के खेल जगत के लिए एक गौरवशाली उपलब्धि जुड़गई है। आगामी 7 से 9 नवंबर तक नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित होने वाली ‘अंतरराष्ट्रीय भारत–इंडो नेपाल टेस्ट सीरीज’ के लिए घोषित 12 सदस्यीय भारतीय टीम में उत्तराखंड के चार खिलाड़ियों ने अपनी जगह बनाई है।एशियन शूटिंग बॉल फेडरेशन के महासचिव रविंद्र तोमर ने इस चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि फेडरेशन द्वारा खिलाड़ियों के कौशल को निखारने और अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्रदान करने के लिए समय-समय पर ऐसी टेस्ट सीरीज का आयोजन किया जाता रहता है। इसी क्रम में भारत और नेपाल के बीच यह प्रतिष्ठित सीरीज खेली जा रही है। शूटिंग बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव जीतराज तोमर ने चयनित खिलाड़ियों की सूची साझा करते हुए बताया कि इस सीरीज के लिए देश भर के सर्वश्रेष्ठ खिलाडियों को चुना गया है, जिनमें उत्तराखंड के खिलाड़ियों का दबदबा रहा है।उत्तराखंड के ये खिलाड़ी दिखाएंगे दम:भारतीय टीम में शामिल उत्तराखंड के सूरज चौधरी (हरिद्वार)विश्व कप के रजत पदक विजेता है।

सैम अली (हरिद्वार) अपनी तकनीकी प्रतिभा के लिए प्रसिद्ध है। तनु शर्मा (हरिद्वार) बालिका वर्ग से प्रदेश की एकमात्र प्रतिनिधि है। अभिषेक कुमार (पौड़ी गढ़वाल) घरेलू सत्र में शानदार प्रदर्शन के आधार पर चयन हुआ है। शूटिंग बॉल एसोसिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने इस उपलब्धि को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमारे खिलाड़ियों का चयन उनकी कड़ी मेहनत का परिणाम है। इससे प्रदेश के अन्य युवाओं में भी खेलों के प्रति उत्साह बढ़ेगा। उत्तराखंड के खेल प्रेमियों और एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं और उम्मीद जताई है कि भारतीय टीम इस सीरीज में जीत दर्ज कर देश का मान बढाएगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

यज्ञ हवन के साथ ही ऋषि बौद्धोत्सव वेद कथा संपन्न

रुड़की (आयुष गुप्ता) आर्य समाज बीटी गंज के तत्वाधान में आयोजित चार दिवसीय ऋषि बौद्धोत्सव वेद कथा आर्य उपवन मे संपन्न हुई।ऋषि बौद्धोत्सव वेद कथा के दौरान स्वामी सच्चिदानंद जी के विचारों एवं विदुषी संगीता आर्य भजनों उपदेशिका के भजन के माध्यम से कथा का आनंद उपस्थित भक्त जनों ने […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share