ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध शराब पर कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

ipressindia
0 0
Read Time:1 Minute, 20 Second

कलियर (आयुष गुप्ता)

पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा चलाये जा रहे आॅप्रेशन प्रहार अभियान के तहत एसएसपी हरिद्वार के आदेश के अनुपालन में आपराधिक प्रवृत्ति वालांे, असामाजिक तत्वों, अवैध शराब विक्रेताओं, संदिग्धों के विरूद्ध कार्यवाही की प्रचलित है। इसी क्रम में मंगलवार को दो व्यक्ति अमित सैनी पुत्र साधूराम निवासी ग्राम मेहवड़ कलां थाना पिरान कलियर व सतीश सैनी पुत्र मोल्लहड़ सिंह निवासी मोहम्मदपुर पाण्डा थाना पिरान कलियर को गांव में शराब बेचते हुए कुल 113 पव्वे अवैध देशी शराब (माल्टा) के साथ धर दबोचा। आरोपितों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। बाद में दोनों का चालान कर उन्हें कोर्ट में पेश किया। पुलिस टीम में एसआई विनोद कुमार गोला, हे.कां. जमशेद अली, रविंद्र बालियान शामिल रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऑपरेशन प्रहार में बड़ी सफलता, 5 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

मंगलौर (आयुष गुप्ता) जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आॅपरेशन प्रहार के तहत सख्ती से कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किया गया था। उक्त आदेश के अनुपालन मंे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग टीमों का गठन किया गया तथा वान्छित/शातिर अपराधियो की […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share