मंगलौर (आयुष गुप्ता)
जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आॅपरेशन प्रहार के तहत सख्ती से कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किया गया था। उक्त आदेश के अनुपालन मंे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग टीमों का गठन किया गया तथा वान्छित/शातिर अपराधियो की गिरफ्तारी चुन-चुन कर की जा रही है। कोतवाली मंगलौर पर पंजीकृत वर्ष 2025 में पुलिस टीम को गौवंश संरक्षण अधिनियम में अभियोग दर्ज हुआ। जिसमंे एक आरोपित शहीद को पकडा गया था व अन्य आरोपित शाकू जोकि गोकशी से सम्बन्धित फरार चल रहा था। आरोपित की गिरफ्तारी हेतु कुशल पर्यवेक्षण मंे एक टीम को आरोपित शाकू पुत्र छोटा निवासी बुक्कनपुर कोतवाली मंगलौर, जो लगभग 06 माह से फरार चल रहा था तथा 5 हजार का ईनामी बदमाश, जो कि अलग-अलग स्थानांे पर छुपकर रहता था। आॅप्रेशन प्रहार के तहत आरोपित को पकडा गया। आरोपित की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा 5 हजार रुपये के ईनाम की घोषणा की गई थी। आॅप्रेशन प्रहार के तहत कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। पुलिस टीम में एसआई अशोक सिरस्वाल, हे.कां. शूरवीर, कां. मनीष, रघुवीर, सुनील प्रकाश शामिल रहे।

