रुड़की (आयुष गुप्ता)
चैथी अंडर-14 सब-जूनियर जिला खो-खो चैंपियनशिप में रुड़की के स्कूलों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का खिताब ब्लूसम स्कूल सहदेवपुर, रुड़की के नाम रहा। स्कूल ने बालक और बालिका दोनों वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त कर डबल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि शिवांगी चैहान (प्रधानाचार्य, इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल बहादराबाद) द्वारा रिबन काटकर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एस.के. गुप्ता, नमन बंसल, आदेश आर्य और रजिस्ट्रार सुमित चैहान ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन करते हुए खेल भावना से खेलने की प्रेरणा दी। चैंपियनशिप में जिले की 14 टीमों ने भाग लिया। इनमें ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल चुड़ियाला, दून पब्लिक स्कूल रुड़की, राॅयल पब्लिक स्कूल झबरेड़ा, नेचर इंटरनेशनल बहादराबाद, मोंटफोर्ट स्कूल रुड़की, स्वामी दयानंद सरस्वती स्कूल रुड़की और चंद्रशेखर पब्लिक स्कूल रुड़की सहित कई प्रमुख टीमें शामिल रहीं। मुकाबले बेहद रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक रहे। जिसमेंबालक वर्ग में प्रथम ब्लूसोम स्कूल सहदेवपुर (रुड़की), द्वितीय ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल, चुड़ियाला औरतृतीय मोंटफोर्ट स्कूल, रुड़की रहें। बालिका वर्ग में प्रथम ब्लूसोम स्कूल सहदेवपुर (रुड़की), द्वितीय राॅयल पब्लिक स्कूल झबरेड़ा और तृतीय डीपीएस स्कूल, दौलतपुर रहा। जिला खो-खो एसोसिएशन हरिद्वार के सचिव सूरज चैधरी और अध्यक्ष जहीर अहमद ने बताया कि जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए इस तरह के आयोजन आगे भी निरंतर किए जाते रहेंगे। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारी सैम अली, नीरज सिंह, अभिषेक कुमार, आसिफ, ज्योति, सावन, सीमांत बिष्ट और विकास कुमार सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं स्कूल प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

