स्पा सेंटर की आड़ में गलत काम का आरोप, व्यापारियों ने खोला मोर्चा

ipressindia
0 0
Read Time:2 Minute, 53 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

रुड़की-हरिद्वार रोड स्थित एक काॅम्प्लेक्स में लगातार बढ़ रही संदिग्ध गतिविधियों को लेकर स्थानीय व्यापारियों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। व्यापारियों का आरोप है कि यहां आए दिन बाहरी लोगों का आना-जाना लगा रहता है, जिससे परिसर का माहौल खराब हो रहा है और उनके कारोबार पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा है।

व्यापारियों के अनुसार काॅम्प्लेक्स परिसर में अक्सर शराब की खाली बोतलें और अन्य आपत्तिजनक सामग्री पाई जाती है। इससे न केवल वातावरण खराब हो रहा है, बल्कि ग्राहकों में भी भय और असहजता का माहौल बन गया है। कई ग्राहकों ने इस कारण यहां आना कम कर दिया है, जिससे दुकानदारों की आय प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने आरोप लगाया है कि काॅम्प्लेक्स में संचालित एक स्पा सेंटर में बाहरी युवकों का लगातार आना-जाना रहता है। सूत्रों का दावा है कि स्पा की आड़ में अवैध और आपत्तिजनक गतिविधियां संचालित हो रही हैं। यही वजह है कि पूरे काॅम्प्लेक्स की छवि खराब हो रही है और सामान्य ग्राहक यहां आने से कतराने लगे हैं। व्यापारियों ने यह भी बताया कि काॅम्प्लेक्स में पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही इन गतिविधियों पर रोक नहीं लगाई गई तो स्थिति और बिगड़ सकती है। आक्रोशित व्यापारियों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो वे सामूहिक रुप से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत करेंगे। उनका कहना है कि वे अब चुप नहीं बैठेंगे और अपने व्यापार तथा क्षेत्र की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएंगे।

अब देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस और प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाते हैं। स्थानीय व्यापारियों को उम्मीद है कि जल्द ही सख्त कार्रवाई होगी, जिससे काॅम्प्लेक्स में शांति बहाल होगी और उनका कारोबार फिर से पटरी पर लौट सकेगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिंदी पत्रकारिता के 200 साल: फेक न्यूज और एआई के दौर में विश्वसनीयता सबसे बड़ी चुनौती—राज्यपाल

रुड़की (आयुष गुप्ता) हिंदी पत्रकारिता के द्विशताब्दी वर्ष में हमें विचार करना होगा कि दो सौ साल पहले हमारे पूर्वजों ने किस तरह स्वतंत्रता आंदोलन में आम लोगों में चेतना जगाई। आज फेक न्यूज का दौर है। ऐसे में पत्रकारिता के सामने अनेक चुनौतियां हैं। यह चिंता राज्यपाल मंगुभाई पटेल […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share