रुड़की (आयुष गुप्ता)
बिशंभर सहाय ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूट रुड़की में आयोजित तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन बड़े ही उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ हुआ। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को ट्राॅफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। समापन समारोह में संस्थान के सचिव चंद्रभूषण शर्मा, कोषाध्यक्ष सौरभ भूषण शर्मा एवं मैनेजिंग डायरेक्टर गौरव भूषण विशेष रुप से उपस्थित रहे। इस तीन दिवसीय खेल महोत्सव में अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनके विजेता इस प्रकार रहे, बाएँ-दाएँ (बालक वर्ग) में अमन (एम.काॅम द्वितीय वर्ष) व लक्ष्य चैहान (बीसीए चतुर्थ वर्ष) तथा बाएँ-दाएँ (बालिका वर्ग) दृष्टिका (बीबीए चतुर्थ वर्ष), भाला फेंक (बालक वर्ग) अमीर (बी.एससी नर्सिंग), भाला फेंक (बालिका वर्ग) याशिका (पाॅलिटेक्निक), तीन पैर दौड़ (बालक वर्ग) मोहित एवं लक्ष्य (बीसीए चतुर्थ वर्ष), तीन पैर दौड़ (बालिका वर्ग) पायल एवं खुशी (बीसीए चतुर्थ वर्ष), गुब्बारा दौड़ (बालक वर्ग) अमन (बीए द्वितीय वर्ष), गुब्बारा दौड़ (बालिका वर्ग) प्रज्ञा (बीए षष्ठम वर्ष), 100 मीटर दौड़ः प्रथम अमीर (बी.एससी नर्सिंग), द्वितीय मनीष (बी.एससी नर्सिंग), 200 मीटर दौड़ः प्रथम मुस्तफा (बी.एससी नर्सिंग), द्वितीय अमन (बीए तृतीय वर्ष), तृतीय अमीर (बी.एससी नर्सिंग) कैरमः नदीम मलिक, शतरंजः भुवन त्यागी (एम.एससी गणित द्वितीय वर्ष), पासिंग द पार्सलः अमन (एम.काॅम द्वितीय वर्ष), ऊँची कूद (बालक वग)ः प्रथम- मुस्तफा, द्वितीय- अमन, तृतीय- रईस (बी.एससी नर्सिंग), ऊँची कूद (बालिका वर्ग)ः प्रथम अंकिता (बीसीए तृतीय वर्ष), द्वितीय -याशिता (पाॅलिटेक्निक), कबड्डी टीम (बालक वर्ग) सुहैल, आयुष, अभिषेक, अमन, अदनान, देवजय, सुमित व कबड्डी टीम (बालिका वर्ग) में स्वाति, पूजा, प्रज्ञा, वैशाली व 90 सैकेंड इंस्टाग्राम रीलः आयुष (बी.काॅम द्वितीय वर्ष), प्रवेश प्रचार रीलः अमन कुमार (बीए तृतीय वर्ष) आकर्षक रीलः सुहैल (बी.काॅम द्वितीय वर्ष), हेयर मेकओवर (केश सज्जा) प्रथम- नजेश बानो, द्वितीय- नमरा (बीए षष्ठम वर्ष), आँखों का मेकअप (नेत्र सज्जा) प्रथम नमरा (बीए षष्ठम वर्ष), द्वितीय नजेश बानो, तृतीय- समरीन (बीए द्वितीय वर्ष)। समारोह को संबोधित करते हुए सचिव चंद्रभूषण शर्मा ने कहा कि खेल छात्रों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करते हैं। कोषाध्यक्ष सौरभ भूषण ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं और भविष्य में इन्हें और बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा। प्रबंध निदेशक गौरव भूषण ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि खेल हमें जीवन में संघर्ष करना और आगे बढ़ना सिखाते हैं। अंत में सभी विजेताओं को ट्राॅफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। पूरे कार्यक्रम में विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बनता था और यह तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता संस्थान के लिए एक यादगार आयोजन साबित हुई। समापन समारोह ने खेल भावना, ऊर्जा और एकता का शानदार संदेश दिया। इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य, सभी विभागाध्यक्ष, समस्त अध्यापक-अध्यापिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

