बाइक डिलीवरी में देरी पड़ी भारी, उपभोक्ता आयोग ने डीलर को ठोका 40 हजार का जुर्माना

ipressindia
0 0
Read Time:2 Minute, 57 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

जिला उपभोक्ता आयोग ने बुक की गई मोटरसाइकिल की डिलीवरी समय से न करने को उपभोक्ता सेवा में कमी मानते हुए मोटरसाइकिल कम्पनी के डीलर पर 40 हजार रुपये का हर्जाना ठोका है।

उपभोक्ता मामलों के वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीगोपाल नारसन ने बताया कि रुड़की निवासी मानिक त्यागी ने अपने निजी उपयोग के लिए राॅयल एनफील्ड की एक मोटरसाइकिल अंकन 2,38000 में खरीदने के लिए रुड़की के गोस्वामी आॅटोमोबाइल, जो कि राॅयल एनफील्ड के अधिकृत डीलर है, को 11 जनवरी 2021 को बुकिंग राशि अंकन 10 हजार रुपये रसीद संख्या 431 के तहत जमा किए थे। डीलर ने उपभोक्ता मानिक त्यागी से एक सप्ताह में मोटरसाइकिल डिलीवर करने का वायदा किया था, लेकिन जब एक सप्ताह बाद डीलर से सम्पर्क किया, तो मोटरसाइकिल नही मिली ओर इस प्रकार उक्त मोटरसाइकिल डिलीवर करने में हुई देरी को डीलर द्वारा भी स्वीकार किया गया, हालांकि डीलर ने मोटरसाइकिल को बुकिंग के बाद 45 दिनों में देने की बात कही और फिर बाद में मोटरसाइकिल उपलब्ध न होने की बात कहकर बुकिंग रद्द करने या फिर कोई दूसरी मोटरसाइकिल खरीदने का प्रस्ताव भी डीलर द्वारा उपभोक्ता के सामने रखा गया, जिसे उपभोक्ता ने स्वीकार नही किया। जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष गगन गुप्ता, सदस्य डाॅ. अमरेश रावत व रंजना गोयल ने विपक्षी द्वारा कोई साक्ष्य शपथ पत्र व लिखित बहस दाखिल न किए जाने पर उपभोक्ता की बहस सुनी और मोटरसाइकिल डिलीवरी में देरी को उपभोक्ता सेवा में कमी मानते हुए परिवार विपक्षी के विरुद्ध स्वीकार कर लिया। जिला आयोग ने अपने फैंसले में विपक्षी को आदेशित किया कि वह 45 दिन के अंदर उपभोक्ता मानिक त्यागी को बुकिंग राशि अंकन 10 हजार रुपये मय 6 प्रतिशत ब्याज, क्षतिपूर्ति अंकन 20 हजार रुपये व परिवाद खर्च अंकन 10 हजार रुपये का भुगतान करें। यदि 45 दिन में भुगतान नही किया, तो ब्याज राशि 6 से बढ़कर 8 प्रतिशत हो जाएगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भगवानपुर के बी.डी. इंटर कॉलेज में पृथ्वी दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता, छात्रों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रुड़की (आयुष गुप्ता) बी.डी. इंटर काॅलेज भगवानपुर में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय गर्ग ने कहा कि हमारी अपनी भारतीय संस्कृति में पृथ्वी को माता का दर्जा दिया गया है। तभी हम अपनी परंपराओं […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share