भगवानपुर के बी.डी. इंटर कॉलेज में पृथ्वी दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता, छात्रों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

ipressindia
0 0
Read Time:1 Minute, 52 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

बी.डी. इंटर काॅलेज भगवानपुर में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर बोलते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय गर्ग ने कहा कि हमारी अपनी भारतीय संस्कृति में पृथ्वी को माता का दर्जा दिया गया है। तभी हम अपनी परंपराओं के अनुसार भूमि पूजन तथा वृक्षों आदि की पूजा करते हैं। जिस प्रकार हम अपनी माता की सेवा एवं देखभाल करते हैं, उसी प्रकार हमको पृथ्वी माता की सेवा एवं देखभाल करनी चाहिए तथा उसके प्रति कृतज्ञता और सम्मान का भाव रखना चाहिए। प्रकृति हमारी आवश्यकता ही नहीं वरन् जिम्मेदारी भी है। क्योंकि वायु, जल, वन तथा मिट्टी के संरक्षण के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर विद्यालय में एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 6 में मारुति नंदन ने प्रथम स्थान, कु इकरा ने द्वितीय स्थान, कु अक्सा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि कक्षा 7 में उमरजहां ने प्रथम स्थान, प्रीति चैधरी ने द्वितीय स्थान, सुहानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 8 में महिमा गुप्ता ने प्रथम स्थान, आयशा ने द्वितीय स्थान व तथा खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कलियर में गंगनहर में डूबे युवक का शव बरामद, कई दिन बाद आसफनगर झाल से मिला शव

कलियर (आयुष गुप्ता) गंगनहर में नहाते समय डूबकर लापता हुए युवक का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। साहनपुर नजीबाबाद (उत्तर प्रदेश) निवासी 25 वर्षीय इकबाल जो वर्तमान में सलेमपुर दादुपुर बहादराबाद में रह रहा था। शनिवार को अपने जीजा […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share