जिलाधिकारी द्वारा जनपद में फसल धान पर रैण्डम पद्धति से योजित कटिंग प्रयोग का निरीक्षण किया

ipressindia
0 0
Read Time:2 Minute, 12 Second

हरिद्वार । प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत जनपद हरिद्वार में खरीफ 2025-26 में फसल धान की उत्तपादकता एवं उपज अनुमान लगाने हेतु जनपद स्तर पर न्याय पंचायतवार चयनित ग्रामों में नामित निरीक्षण अधिकारियों द्वारा क्राप कटिंग प्रयोगों का निरीक्षण कार्य किया जा रहा है। जिसके के अन्तर्गत गुरुवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा जनपद हरिद्वार की तहसील हरिद्वार के ग्राम मनोहरपुर के काशतकार श्री अनिल कुमार के खेत सं0 219 में फसल धान पर रैण्डम पद्धति से योजित कटिंग प्रयोग का निरीक्षण किया गया जिसमें 15.700 किलोग्राम ग्राम उपज प्राप्त हुई। जिसके अनुसार फसल धान की अनुमानित उपज 32 क्विंटल प्रति हेक्टेयर पायी गयी है।
इस दौरान जिलाधिकारी ने किसान से बोए गए बीज, उर्वरकों एवम् कीटनाशकों आदि के संबंध में जानकारियां ली। उन्होंने बताया कि जिले में क्रॉप कटिंग प्रयोगों के आधार पर ही फसलों की औसत उपज और उत्पादकता के आंकड़े तैयार किए जाते हैं, साथी इसके माध्यम से फसल बीमा योजना एवम् कृषि उत्पादन संबंधित विभिन्न योजनाओं हेतु डाटा तैयार किया जाता है।
इस मौके पर तहसीलदार सचिन कुमार, सहायक भूलेख अधिकारी एवम् अपर सांख्यिकी अधिकारी उत्तम सिंह, मीना नेगी, अपर सांख्यिकी अधिकारी, अजय कपिल, राजस्व निरीक्षक, ज्वालापुर, श्री अरविन्द सैनी, क्षेत्रीय राजस्व उप निरीक्षक व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वित्तीय सेवा विभाग के निर्देशानुसार “आपकी पूंजी, आपका अधिकार” अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया

हरिद्वार। वित्तीय सेवा विभाग (DFS), भारत सरकार के निर्देशानुसार “आपकी पूंजी, आपका अधिकार” अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में वित्तीय क्षेत्र में एन्क्लैम्ड एसेट्स के सुगम और त्वरित निपटन से संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन होटल गार्डन व्यू में किया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने दीप […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share